Radha Rani Controversy: `प्रदीप मिश्रा को ब्रज चौरासी में नहीं…` कथावाचक के खिलाफ महापंचायत का सख्त रुख

पुलिस-प्रशासन को दी चेतावनी पुलिस व प्रशासन को चेतावनी दी कि पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र पर सात दिन में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ये भी तय हुआ कि तीन दिन में प्रदीप मिश्रा ने माफी नहीं मांगी, तो पूरे भारत में जगह-जगह उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा की अगुवाई में हुई महापंचायत में कहा गया कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने अपने एक जारी वीडियो में कहा है कि राधारानी भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी नहीं थीं।

उनका विवाह छाता निवासी अनय घोष के साथ हुआ था।

बरसाना भी उनका गांव नहीं है।

उनके पिता बृषभानु वर्ष में एक बार यहां कचहरी लगाने आते थे।

इसलिए इसका नाम बरसाना पड़ा।

इसे लेकर ब्रजवासियों में आक्रोश है। पूर्व में कई पंचायतों में प्रदीप मिश्रा के बहिष्कार का निर्णय हुआ और ब्रज तीर्थ देवालय न्यास की अगुवाई में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को भी शिकायती पत्र देकर प्रदीप मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई। हमारे बीच कोई साधु कालनेमी बनकर आया है तो उसका करेंगे वध श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि अगर कोई साधु हमारे बीच कालनेमी बनकर आया है तो उसका वध करेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।