19 मार्च को सपा और रालोद साथ मिलकर करेंगी किसान महापंचायत

संक्षेप:

  • मथुरा में सपा-रालोद साथ करेंगी महापंचायत
  • 19 मार्च को होंगी किसान महापंचायत
  • दोनों पार्टियां साधेंगी केंद्र सरकार पर निशाना

मथुरा- केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून का विरोध थमने का नाम नही ले रहे है। पिछले 100 से भी ज्यादा दिनों से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर कानूनों का विरोध कर रहे है। किसानों के अलावा सभी विरोधी पार्टियां भी इसका विरोध कर रही है। अपने विरोध में किसानों को जोड़ने के लिए सभी पार्टियां लगातार किसान महापंचायत कर रही है। महापंचायत की मदद से सभी पार्टियां किसानों की भारी से भारी संख्या जुटाती है और उन्हें सरकार द्वारा लाए गए कानून के विरोध में आगे आने को प्रेरित करती है।

महापंचायत के इसी दौर में 19 मार्च को मथुरा जिले के नौहझील के मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल साथ मिलकर किसान महापंचायत करेगी। इस महापंचायत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औऱ राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एक साथ मंच साक्षा करेंगे। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए दोनो राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं ने अभी से ही तैयारी करना शरू कर दिया है।

इससे पहले रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भाकियू के साथ मिलकर मोरकी मैदान पर एक किसान महापंचायत कर चुके है। यह कृषि कानून के विरोध में पहली दफा होगा जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव औऱ राष्ट्रीय जनता दल के जयंत चौधरी एक साथ मंच साझा करेंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इस महापंचायत की जानकारी विधान परिषद के सद्स्य संजय लाठर ने दी। उन्होंने ने यह भी कहा कि इस किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया की 19 मार्च को सुबह 11 बजे से इस महापंचायत की शरूआत हो जाएगी। इस महापंचायत में दोनों पार्टी के नेता किसानों को संबोधित करेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles