यूपी के उपमुख्यमंत्री ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, 2022 के चुनाव में 325 प्लस सीट का मांगा आशीर्वाद

संक्षेप:

  • उपमुख्यमंत्री ने किए बांकेबिहारी के दर्शन
  • विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की
  • कोविड से मुक्ति की भी कामना की

मथुरा: वृंदावन। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को महावन स्थित रमणरेती आश्रम से वृंदावन आए। जहां उन्होंने पत्नी और पुत्र के साथ वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए।

विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की

यहां उन्होंने विधिविधान से ठाकुरजी की पूजा-अर्चना की और कोविड की मुक्ति के साथ एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार की कामना की। सेवायत गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी और राहुल गोस्वामी ने उन्हें विधिविधान पूर्वक पूजा कराई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री का फूलमाला पहनाकर चंदन लगाते हुए स्वागत किया। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


2022 के चुनाव में 325 प्लस सीट का दें आशीर्वाद

दर्शन के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीबांकेबिहारी के चरणों में नमन करने आया हूं। प्रार्थना करता हूं कि बिहारीजी बार-बार दर्शन का यह मौका प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह भी उनके चरणों में विनती करता हूं कि 2017 में 325 सीट प्रदान की थीं, अब 2022 के चुनाव में 325 प्लस सीट का आशीर्वाद दें। इससे जनता की सेवा के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बरकरार रहे। आगामी चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में नेतृत्व के लिए नेताओं की कमी नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने गुरु शरणानंद से लिया आशीर्वाद

बांकेबिहारी के दर्शन करने से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रमणरेती आश्रम महावन पहुंच कर गुरु शरणानंद के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। रमणरेती आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles