- होम >>
UP News: यूपी के इस धार्मिक शहर में उड़नखटोले से मंदिरों के दर्शन करेंगे श्रद्धालु, पढ़िए कहां बनेंगे स्टेशन
- न्यूज़
- Monday | 24th June, 2024
भविष्य में श्रद्धालु वृंदावन और मथुरा के मंदिरों के दर्शन सड़क मार्ग के स्थान पर रोप-वे से कर सकें, इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद रोप-वे की तैयारी कर रहा है।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री के साथ मिलकर वृहद रोप-वे का प्रस्ताव तैयार किया है। ये भी पढ़ेंः पति-पत्नी और वो के बीच जंग का अखाड़ा बना बागपत का जिला अस्पताल; पहले हुई कर्मचारी की पिटाई फिर ब्यॉयफ्रेंड पिटा रोप-वे का प्लान तीन चरण में पूरा होगा। प्रथम चरण में ये छटीकरा मार्ग पर वैष्णो देवी मंदिर से शुरू होकर बांकेबिहारी जी मंदिर होकर दारुक पार्किंग तक जाएगा।
इनके मध्य चंद्रोदय मंदिर, मल्टीलेवल पार्किंग, प्रेम मंदिर, इस्कान मंदिर, अटल्ला चुंगी तक आठ स्टेशन बनाए जाएंगे।
प्रथम फेस के रोपवे की यात्रा आठ स्टेशन से गुजरते हुए 32 मिनट में पूरी होगी।
इसकी स्पीड छह मीटर प्रति सेकेंड रहेगी।
1500 से 2000 व्यक्ति प्रति घंटा रोपवे में सफर कर सकेंगे।
द्वितीय चरण में रामताल पार्किंग और वृंदावन बाइपास तक इसका विस्तार किया जाएगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।