- होम >>
यूपी के इस शहर में आकाशीय बिजली का कहर... चपेट में आए पुजारी समेत दो की मौत, आठ गंभीर
- न्यूज़
- Sunday | 30th June, 2024
आठ लोगों का उपचार जारी आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने पुजारी राधेश्याम गिरि को मृत्यु घोषित कर दिया।
जबकि अंकित कुशवाहा, नीरज पासवान, सत्येंद्र यादव, राेशन सिंह, ऋतिक सिंह, प्रदीप सिंह, अजय यादव समेत आठ लोगों को उपचार मेडिकल कालेज में कराया गया। उधर सदर कोतवाली के रानीघाट में गांव के राजनाथ कुशवाहा धान की रोपाई के लिए खेत में पानी चला रहे थे।
अचानक वर्षा के बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई और वह बिजली की चपेट में आ गए।
उन्हें खेत में गिरा देख आसपास खेत में काम कर रहे लोग उठाकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पति का शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी कुसुम खुखुंदू के परसिया करकटही के रहने वाले राधेश्याम की ससुराल गोपलापुर में है।
वह अपनी ससुराल में ही परिवार के साथ रहते थे और मंदिर के पुजारी भी थे।
उनको चार बेटी व दो बेटे हैं।
पति का शव देखते ही पत्नी कुसुम दहाड़ मारकर रोने लगी और रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।