मेरठ में मतदान के बाद सुरक्षित रखी गईं EVM

संक्षेप:

  • EVM को रखा गया पुलिस प्रशासन  की कड़ी सुरक्षा में 
  • वार्ड नंबर 81 में वोटर लिस्ट से नाम बदलने को लेकर हंगामा
  • वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा

 

उत्तर प्रदेश, यानी UP के शहरी निकाय चुनावों के पहले चरण बुधवार को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक लागू रहब। जिसके बाद निकाय चुनाव का पहला चरण के मतदान समाप्त हो गए है। जिसके बाद निकाय चुनाव की ईवीएम मशीनों को मेरठ की इन चार जगह पर रखा जाएगा।

1. परतापुर कताई मिल 2. मेरठ की सदर तहसील 3. सरधना के चार्ल्स इंटर कॉलेज 4. मवाना कृषक संट्रेल स्ट्रांग रूम। मशीनों में कोई गड़बड़ी न हो इसके चलते इन जगहों पर कड़ी सुरक्षा के इतज़ाम किए गए है। बुधवार को मतदान के दौरान कहीं-कहीं नोकझोंक और मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की खबरें आई। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के वार्ड नंबर 81 में वोटर लिस्ट से नाम बदलने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। कई ऐसे लोग थे, जिनका नाम ही वोटर लिस्ट में शामिल नहीं था, जिसपर लोगों ने नाराजगी जाहिर करके हुए जमकर हंगामा किय और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस बल के साथ एसपी सिटी और एडीएम सिटी पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की। मामला जब बढ़ गया को पुलिस को मजबूरन लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा, साथ ही, कई लोगों को गिरफ्तार किया।

शहर में 1371 मतदान स्थल बनाए गए थे। मेरठ नगर निगम की बात करे तो यहां 90 वार्डो और एक मेयर पद के लिए चुनाव। मेयर पद के लिए 8 प्रत्याशियों के बीच और 90 पार्षदों के पदों के लिए 803 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा। मेरठ नगर निगम में कुल 15 वार्ड एससी महिला-पुरुष के लिए आरक्षित है जबकि 51 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए है तो वहीं ओबीसी के लिए 24 वार्ड आरक्षित है। हालांकि 20 से ज्यादा अनारक्षित वार्डो से भी महिलाएं चुनाव मैदान में रही है। जिनका भाग्य 11 लाख 22 हज़ार 345 वोटर तय करेंगे।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles