मेरठ निकाय चुनाव - मतदाता डाल रहे वोट

संक्षेप:

  • निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू
  • मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे पोलिंग बूथ
  • शहर भर में 1372 मतदान स्थल 

मेरठ – मेरठ निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। जिसमें 14 लाख 31 हज़ार 584 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मेरठ में इस बार भी बीजेपी और बीएसपी में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। शहर में 1371 मतदान स्थल बनाए गए है। मेरठ नगर निगम की बात करे तो यहां 90 वार्डो और एक मेयर पद के लिए चुनाव होगा। मेयर पद के लिए 8 प्रत्याशियों के बीच और 90 पार्षदों के पदों के लिए 803 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

पिछली बार बीजेपी से हरिकांत अहलूवालिया जीते थे। मेरठ नगर निगम में कुल 15 वार्ड एससी महिला-पुरुष के लिए आरक्षित है जबकि 51 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए है तो वहीं ओबीसी के लिए 24 वार्ड आरक्षित है। मेयर पद के लिए अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इस बार नगर निगम में 30 महिला पार्षद आरक्षित वार्डो से चुनकर आएंगी। हालांकि 20 से ज्यादा अनारक्षित वार्डो से भी महिलाएं चुनाव मैदान में है। जिनका भाग्य 11 लाख 22 हज़ार 345 वोटर तय करेंगे।

मेयर पद की प्रत्याशी

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


1- कान्ता कर्दम - बीजेपी - इंटर पास 

2- दीपू मनोठिया - सपा - परास्नातक 

3 - सुनीता वर्मा - बसपा - इंटर पास 

4 - ममता सूद - कांग्रेस - इंटर पास

 5 - मीना सिंह - निर्दलीय - निरक्षर

 6 - रेखा रानी - भाता सपा - स्नातक 

7- राजकुमारी - निर्दलीय - परास्नातक 

8 - संगीता - रालोद - प्राइमरी

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles