women's day: प्रदेश की महिलाओं की समस्या लाइव सुनेंगे DGP

संक्षेप:

  • प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर
  • आठ मार्च को शाम 4 से 5 बजे करेंगे बात
  • जारी हुआ हैशटेग #AskDGPUP

मेरठ- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह प्रदेशभर की महिलाओं से लाइव संवाद करेंगे। वह आठ मार्च को शाम 4 से 5 बजे तक अपने टि्वटर हैंडल @dgpup पर महिलाओं से बातचीत करेंगे। उनकी समस्याओं और सुझावों को जानेंगे और निदान करेंगे। इसके लिए यूपी पुलिस ने हैशटेग #AskDGPUP जारी कर दिया है।


प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते यूपी पुलिस को भी तमाम जागरुकता अभियान चला रही है। मेरठ के थानों में मंगलवार को महिला पुलिसकर्मियों, उनके परिवार की महिलाओं और एंटी रोमियो स्क्वायड में शामिल पुलिसकर्मियों की बैठक बुलाई गई। महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के प्रति जागरुक किया गया। बुधवार को सभी थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने इलाके के गर्ल्स स्कूल-कॉलेजों में महिला जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। सबसे पहले 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया। इस दिन को मनाने का मकसद महिलाओं के लिए लैंगिक समानता के लिए आवाज उठाना है. ये महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का दिन है। इस दिन उन महिलाओं को याद किया जाता है जिन्‍होंने दुनिया भर में बेहतरीन काम किया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles