सहारनपुर महोत्सव में अचानक टूटा झूला, मची अफरातफरी

संक्षेप:

  • सहारनपुर में चल रहा सहारनपुर महोत्सव
  • मेला में झूला टूटने से मची अफरातफरी
  • 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

मेरठः सहारनपुर महोत्सव में सोमवार देर रात एक झूला टूटने से करीब 11 लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बता दें कि सहारनपुर में जनता रोड पर महाराज सिंह कॉलेज मैदान सहारनपुर महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, यह हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। मेले में लगे जिगजेग झूले का पहिया अचानक निकल गया। तेज आवाज के साथ झूल टूट गया। झूले में सवार लोग इधर-उधर जा गिरे। हादसे से मेले में अफरातफरी मच गई।

हादसे के वक्त झूले में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए। इनमें एक युवती और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


गंभीर रुप से घायल महिला का अफसाना और एक युवती का नाम शबनम बताया जा रहा है। यह दोनों मंडी चौक की रहने वाली है। हादसे की सूचना पर मेले में पहुंचे एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने झूले को सीज करा दिया है। साथ ही मेले में हुए इस हादसा होने के पीछे वजह की पड़ताल शुरू करा दी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles