कैराना उपचुनाव में 113 EVM खराब, वापस लौट रहे वोटर्स

संक्षेप:

  • कैराना उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी
  • 113 पोलिंग बूथ पर मशीन खराब होने की खबर
  • हजारों की संख्या में वापस लौटे वाटर्स

कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से जारी है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में पहले दो घंटे में मतदान की गति धीमी रही। शांतिपूर्वक तरीके से मतदान कराने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वोट डालने के लिए मतदाता सुबह से ही भयंकर गर्मी में पोलिंग बूथों पर कतारे लगाकर खड़े है। वहीं गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर पीने के पानी के इंतजाम गए हैं। यहीं नहीं, पोलिंग बूथ पर आने वाले लोगों के लिए छांव की व्यवस्था की गई है। वहीं मतदान के दौरान कई बूथों पर ईवीएम मशीन ख़राब होने की भी खबर सामने आई। जिससे नाराज मतदाता वापस घर लौटने लगे।

कैराना में 16.09 लाख जबकि नूरपुर में 3.06 लाख मतदाता

निर्वाचन आयोग के अनुसार, कैराना लोकसभा में 16.09 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमे 8.73 लाख पुरूष, 7.36 लाख महिला तथा 77 तृतीय लिंग के मतदाता है। जबकि नूरपुर विधान सभा में 3.06 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.64 लाख पुरूष, 1.41 लाख महिला तथा 10 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। कैराना लोकसभा में 12 तथा नूरपुर विधान सभा में 10 प्रत्याशी मैदान में है। कैराना लोकसभा में 3 तथा नूरपुर विधानसभा में 2 महिला उम्मीदवार है। उपचुनाव में मतदान के लिए 2651 ईवीएम , 2651 बैलट यूनिट तथा 2596 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मृगांका सिंह और तबस्सुम हसन के बीच कड़ा मुकाबला

कैराना लोकसभा सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर नूरपुर विधानसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। कैराना लोकसभा सीट पर मुकाबला मुख्यत: भाजपा की उम्मीदवार मृगांका सिंह और रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बीच है। मृगांका सिंह पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बैटी हैं। इसी तरह नूरपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार अवनि सिंह और सपा के नईमुल हसन के बीच है। अवनि सिंह पूर्व विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles