बागपतः सिनौली की खुदाई में कब्र से मिली कुछ ऐसी चीजें, जो हैरान कर देंगी

संक्षेप:

  • बागपत में मिली 5000 साल पुरानी कब्रगाह
  • आर्कियॉलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया कर रहा खोज
  • महाभारत काल से जोड़ कर देखा जा रहा हैं

बागपतः सिनौली की खुदाई में यहां काफी अहम चीजें मिली हैं। इसमें हजारों साल पुराना प्रतिहार सभ्यता का कब्रगाह का केंद्र मिला है। इसमें शवों के साथ पशुओं के नरकंकाल बरामद हुए हैं। मेसोपोटामिया की सभ्यता में ऐसे मृतक के साथ पशुओं को दफनाने का रिवाज था।

खुदाई में इंसान के नरकंकाल के साथ स्वर्ण तथा खाने के सामान, घड़े आदि भी मिले हैं। इससे तांम्र युग की सभ्यता के अवशेष होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इन सभी अवशेषों को लाल किले ले जाया गया है। यहां से इसे लैब में भेजकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


बता दें कि बागपत के सिनौली और बरनावा में एएसआई की टीमें काम कर रही हैं। 1952 में हस्तिनापुर में भी ऐसी ही चीजें मिली थीं। कई ऐसी कब्रें खुदाई में मिली हैं जिनमें पालतू पशुओं को भी मृत व्यक्तियों के साथ दफना दिया गया था। 2004-2005 में भी यहां से थोड़ी दूरी पर खुदाई हुई थी। तब भी काफी कुछ चीजें मिली थीं। इस बार तो सोने की चीजें तक खुदाई में निकली हैं जिनसे कौतूहल और भी बढ़ गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां पर और भी कुछ निकल सकता है।

इस खुदाई का काम देख रहे एएसआई अधिकारी डॉ एस के मंजुल का कहना है कि अभी तक जो तथ्य मिले हैं उससे तो यह लगता है कि यह काल 4000 साल पुराना रहा होगा। यानी लगभग 1800 से 2000 ईसा पूर्व का हो सकता हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles