जयंत चौधरी की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- न्यूज़
- Sunday | 20th January, 2019
बागपत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी पर फेसबुक के जरिये अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
कोर्ट से उसे जेल भेजा। विज्ञापन दो दिन पहले चारू चौधरी पर गौरव देव शर्मा के फेसबुक एकाउंट से अशोभनीय टिप्पणी की।
इससे रालोद कार्यकर्ता भड़क गए थे।
जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठिना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार की देर शाम जिलाध्यक्ष की तहरीर पर बड़ौत पुलिस ने आरोपी गौरव देव शर्मा, सौरव देशवाल, सुमित दांगी, लक्की देशवाल के खिलाफ 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी गौरव देव शर्मा को शनिवार की सुबह बड़ौत से गिरफ्तार कर लिया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।