कैराना उपचुनाव: RLD उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने डाला वोट, EVM से छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

संक्षेप:

  • कैराना-नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी
  • आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने अपना वोट डाला
  • ईवीएम से हर जगह छेड़छाड़ की गई है- तबस्सुम हसन

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह 7 बजे जारी है। कैराना संसदीय क्षेत्र से आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने अपना वोट डाला है। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि ईवीएम से हर जगह छेड़छाड़ की गई है। मुस्लिम बहुल इलाकों में खराब ईवीएम मशीनों को बदला नहीं गया है। बीजेपी अगर समझते हैं कि इस तरह से चुनाव जीत जाएंगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। चुनाव मैदान में खड़ी तबस्सुम हसन को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का भी समर्थन हासिल है।

2019 के लिए कैराना का चुनाव अहम क्यों?

उत्तर प्रदेश के लिए कैराना लोकसभा सीट राजनीतिक तौर पर अहम है क्योंकि यह माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यह रणनीतिक भूमिका निभाएगा। राजधानी लखनऊ से करीब 630 किलोमीटर दूर स्थित कैराना लोकसभा सीट के तहत शामली जिले की थानाभवन, कैराना और शामली विधानसभा सीटों के अलावा सहारनपुर जिले की गंगोह और नकुड़ विधानसभा सीटें आती हैं। क्षेत्र में करीब 17 लाख मतदाता हैं जिनमें मुस्लिम, जाट और दलितों की संख्या अहम है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मृगांका सिंह और तबस्सुम हसन के बीच कड़ा मुकाबला

कैराना लोकसभा सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर नूरपुर विधानसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। कैराना लोकसभा सीट पर मुकाबला मुख्यत: भाजपा की उम्मीदवार मृगांका सिंह और रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बीच है। मृगांका सिंह पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बैटी हैं। इसी तरह नूरपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार अवनि सिंह और सपा के नईमुल हसन के बीच है। अवनि सिंह पूर्व विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles