पंचायत चुनाव: 47 में से 16 गांव प्रधान की कुर्सी पर बैठेंगी महिलाएं

संक्षेप:

  • मवाना में आरक्षण के सूची हुई प्रकाशित
  • 47 में से 16 ग्राम प्रधान की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
  • 15 सीटों को रखा गया है अनारक्षित

मेरठ-  उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूची बना ली गई है। आरक्षण की इस सूची को मंगलवार को जारी भी कर दी गई है। आरक्षण की सूची में इस बार महिलाओं को काफी तव्वजों भी दे गई है। महिलाओं के ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की मवाना ब्लॉक के कुल 47 गांवे के प्रधान की कुर्सी में से 16 गांवों के प्रधान की कुर्सी महिलाओं को दी गई है। 16 गांवो के प्रधान को महिलाओं के लिए आरक्षित करने से लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

मवान ब्लॉक के 47 में 15 ग्राम प्रधान की कुर्सी को अनारक्षित भी रखा गया है। आपको बतादें की पिछले कई दिनों से आरक्षण की माथापच्ची हो रही थी। पर मंगलवार को आखिरकार आरक्षण की सूची का प्रकाशन कर ही दिया गया। आरक्षण की यह प्रक्रिया चक्रनुक्रम के आधार पर ही किया गया है, सीटों का बंटवारा भी इसी आधार पर किया गया है।

मवाना ब्लॉक मे इस बार चुनव की उठा पटक में तस्वीर बिल्कुल बदली हुई दिख रही है। इस बार गांव के प्रधान पद के लिए सबसे अधिक महिलाओं को 16 सीटें आरक्षित की गई है। इन 16 सीटों में 5 पिछड़े वर्ग की महिलाएं, 4 अनुसूचित जाति की महिलाए और 7 अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा 15 अनारक्षित सीटें भी दी गई है। इन अनारक्षित सीटों पर कोई भी दावेदार अपना किस्मत आजमा सकता है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मवाना के बीडीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आरक्षण की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अभी इसपर आपत्ति मांगी गई है आपत्ति के बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles