महापंचायत: चौथी बार किसानों के बीच पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, जानेंगी उनके मन की बात

संक्षेप:

  • प्रियंका की आज मेरठ में महापंचायत
  • सरधना विधानसभा के कैली गांव में जाएंगी
  • एक मंच कांग्रेस के वीआईपी नेताओं के लिए तैयार
     

मेरठ| इस समय किसान और केंद्र सरकार के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. ना सरकार किसानों की मांगे पूरी कर रही है, ना किसान सरकार की बात पर राज़ी हैं. ऐसे में विपक्ष किसानों को रिझाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है. इसलिए कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी चौथी बार पश्चिम के रण में गरजेंगी। रविवार दोपहर 12 बजे सरधना विधानसभा के कैली गांव में वह किसानों के मन को टटोलेंगी और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आशीर्वाद मांगेंगी। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से की है।
 
महापंचायत तैयारियां

कैली गांव में किसान महापंचायत की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। महापंचायत स्थल पर दो मंच तैयार किए गए हैं। एक मंच कांग्रेस के वीआईपी नेताओं के लिए तैयार किया गया है। जिस पर प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमाल लल्लू सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर स्थानीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि इस महापंचायत के लिए आसपास के सभी गांवों से जनसमर्थन मिल रहा है।


जिस क्षेत्र में कांग्रेस ने यह जनसभा रखी है, वहां किसान आंदोलन का कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। इसलिए यहां भीड़ जुटाना किसी चुनौती से कम नहीं. गांव कैली ठाकुर चौबीसी में आता है। इसके पास सिर्फ रुहांसा और सकौती गांव ऐसे हैं, जहां मुस्लिम और जाट बिरादरी के लोग हैं। बाकी गांव ठाकुर और गुर्जर बिरादरी के हैं।
 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles