एक्शन में चल रही मेरठ पुलिस ने जिले के 102 पेशेवर अपराधियों को रडार पर ले लिया है

इन सभी शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

इनमें सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीट लिसाड़ी गेट, कंकरखेड़ा, किठौर और थाना मुंडाली में खुली हैं।

वहीं, सिविल लाइन, भावनपुर और गंगानगर थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटर शून्य मिलने पर नए सिरे से तलाशे जा रहे हैं। पिछले दिनों जिस तरह से रोजाना एनकाउंटर का सिलसिला चला तो उसके बाद अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का अभियान शुरू हो गया।

एसएसपी अजय साहनी ने मेरठ पुलिस को एक साथ 100 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का दस दिन का टास्क दिया था।

जिले के थानेदारों ने 102 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल डाली।  एसएसपी ने बताया है कि लूट, डकैती, अपहरण, हत्या में नामजद आरोपियों और जहर खुरानी गिरोह के बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गईं हैं।

इनमें कई ऐसे अपराधी हैं, जो किसी वारदात के बाद जमानत पर छूटकर जेल से आते हैं और फिर वारदात करते हैं।

उन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के बाद उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।  किस थाने में कितनी खुली हिस्ट्रीशीट  शहरी थाना       संख्या  कोतवाली        05  देहलीगेट         06 लिसाड़ीगेट      09 ब्रह्मपुरी           03 परतापुर          04  टीपीनगर         02 सदर बाजार     02  लालकुर्ती        02  रेलवे रोड        01  नौचंदी           02  मेडिकल         03  कंकरखेड़ा       06  दौराला           03  पल्लवपुरम      02  सिविल लाइन  00 देहात थाना    संख्या  जानी            05  रोहटा           01  इंचौली          02 परीक्षितगढ़      04  मवाना          05 हस्तिनापुर      05 बहसूमा        04  फलावदा       04 किठौर          07 मुंडाली          07 खरखौदा        04 सरूरपुर         03 सरधना          04 भावनपुर        00 गंगानगर         00   एसएसपी ने बताया है कि लूट, डकैती, अपहरण, हत्या में नामजद आरोपियों और जहर खुरानी गिरोह के बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गईं हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।