मेरठ में कल किसान महापंचायत करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

संक्षेप:

  • प्रियंका गांधी कल करेंगी किसान महापंचायत
  • बीजेपी पर साधेंगी निशाना
  • कांग्रेस लगातार कर रही है कृषि कानूनों का विरोध

मेरठ- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल 7 मार्च को मेरठ के कैली में किसान महापंचायत करेंगी। पहले प्रियंका गांधी वाड्रा यहां आज यानि 6 मार्च को किसान महापंचायत करने वाली थी। कांग्रेस पार्टी हाईकमान से सूचना मिलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैली में किसान महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव के आने की खबर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के आने से काफी ख़ुश है।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को 6 मार्च को कैली में किसान महापंचायत करनी थी, पर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी व्यस्ता को देखते हुए किसान महापंचायत को 1 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया और अब इसे 7 मार्च कर दिया गया है।

7 मार्च को प्रियंका गांधी कैली गांव में दोपहर 12 बजे से किसान महापंचायत करेंगी। कैली गांव में प्रियंका गांधी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून के खिलाफ लोगों को संबोधित करेंगी ।कांग्रेस के सभी स्थानीय नेताओं ने महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी और जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने महापंचायत में लोगों की भारी भीड़ जुटाने के लिए जनसम्पर्क का भी कार्य कर रहे है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोमवार को कैली गांव अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और जिस जगह पर महापंचायत होनी है उस जगह को समतल कराने का कार्य भी शुरू कर दिया था। आपको बतादें सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। कांग्रेस ने यह भी कह दिया है कि सरकार अपने इस कानून से किसानों की जमीन हथियाना चाहती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles