टोक्यो ओलंपिक में मेरठ की प्रियंका का टूटा सपना, स्पर्धा में 17वां रैंक पर रहीं

संक्षेप:

  • 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी 17वें नबंर पर रहीं। 
  • बेटी ने आखिरी दम तक दौड़ की।  
  • टोक्यो ओलंपिक में पदक से चूकीं प्रिंयका।

मेरठ- टोक्यो ओलंपिक में आज यानी शुक्रवार को 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका गोस्वामी 17वें नबंर पर रहीं। हालांकि प्रियंका आखिरी दम तक दौड़ी। प्रियंका के पिता ने बताया कि वह छह महीने से तैयारी कर रही थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ बहुत एक्टिव हैं। उन्होंने बेटी की हार पर कहा कि वह खुश है कि उनकी बेटी ने आखिरी दम तक दौड़ की।  

टोक्यो ओलंपिक में भले ही प्रियंका पदक से चूक गई हों, लेकिन परिवार के लोगों में मायूसी नहीं है। प्रियंका 20 किलोमीटर पैदल चाल में 17वें स्थान पर रहीं हैं। लेकिन इस प्रदर्शन से परिवार और पड़ोस के लोग मायूस नहीं हैं। प्रदर्शन के बाद प्रियंका ने परिवार वालों से वीडियो कॉल पर बात भी की। जिसमें वह थोड़ा मायूस तो दिखी, लेकिन परिवार वालों ने प्रियंका का तालियां बजाकर स्वागत किया। जिससे प्रियंका के चेहरे पर मुस्कान आई। 

 

ये भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 26 फरवरी से होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन


पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया कि जिला व राज्य स्तर तक तो हमने खिलवाया, लेकिन अब सरकार के हाथों में हैं, खिलाड़ियों की कमी को दूर करें। माता अनिता गोस्वामी ने कहा 12 किलोमीटर तक प्रियंका टॉप-5 में रहीं। उनके प्रदर्शन से सन्तुष्ट हैं, पदक आता तो ज्यादा खुशी होती। लेकिन अब 2024 में पेरिस ओलंपिक की तैयारी करेंगे। परिवार वालों ने हारने के बावजूद मिठाई बांटकर ओलंपिक में जाने की खुशी व्यक्त की।

बता दें कि पूरे भारत की नजरें आज इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका गोस्वामी पर टिकी थीं। उत्तर प्रदेश से ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में प्रियंका आखिरी खिलाड़ी रहीं। प्रियंका गोस्वामी ने आज ओलंपिक के 20 किलोमीटर पैदल चाल मुकाबले में हिस्सा लिया। वह 10 किलोमीटर रेस में टॉप 10 में बनी हुई थी लेकिन, आखिरी में वे 17वें नंबर पर रहीं।
 
माधवपुरम निवासी मेरठ की बेटी और इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका गोस्वामी से आज टोक्यो ओलंपिक में पदक की पूरी उम्मीद थी। प्रियंका ने रांची में 20 किलोमीटर की वॉक 1:28:45 घंटे में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही ओलंपिक के लिए चुनी गईं। पिछले साल राजस्थान की एथलीट भावना जाट ने 20 किलोमीटर की पैदल चाल 1:29:54 घंटे में पूरी की थी। प्रियंका ने भावना जाट के रिकॉर्ड को ब्रेक किया था।

बता दें कि प्रियंका गोस्वामी के घर पर पूजा अर्चना के साथ लाइव प्रसारण देखा गया। पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया कि प्रियंका और हम सभी लड्डू गोपाल के भक्त हैं, खेलों के दौरान वो अपने साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति साथ रखती हैं। ओलंपिक क्वालीफाई करने के बाद प्रियंका की लड्डू गोपाल के साथ फोटो खूब वायरल भी हुई थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।