मेरठ: राष्ट्रोदय का आगाज, रिहर्सल करने में जुटे स्वयंसेवक

संक्षेप:

  • राष्ट्रोदय समागम का शुभारंभ आज
  • पूरे जिले को 10 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा
  • ध्वनि यंत्रों के साथ रिहर्सल कर रहे स्वयंसेवक

मेरठ: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बड़े क्रांतिवीरों की धरती मेरठ में चंद लमहों के बाद राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का समागम राष्ट्रोदय का आगाज होगा। आज इसके आगाज से पहले स्वयंसेवक मैदान पर ध्वनि यंत्रों के साथ रिहर्सल करने में जुटे है। इसमें बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल है। सभी स्वयंसेवकों के हाथ में शंख, बांसुरी, ढोल आदि हैं और इनकी थाप पर ध्वनि का रिहर्सल कर रहे हैं। मेरठ में आज प्रशासन की ओर से व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गयी है। मुख्य गेट पर बिना पास के प्रवेश वर्जित है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल के साथ स्वयंसेवक भी जुटे हुए है।

आपको बता दें कि 93 साल के सफर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए आज मेरठ में नया सूर्योदय होगा। आज राष्ट्रोदय के भव्य मंच से यहां से राष्ट्रवैभव का संदेश देने का मुहूर्त आ गया है। संघ के महासमागम पर पूरी दुनिया की नजर है। एक साथ एक ड्रेस में एक मैदान पर तीन लाख लोगों की रिकार्ड संख्या को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड भी नया अध्याय मान रहा है। सर संघचालक मोहन भागवत स्वयंसेवकों की शारीरिक दक्षता देखने के बाद उन्हें मंच से करीब 50 मिनट तक संबोधित करेंगे। होली से पहले पूरा शहर भगवा रंग में काफी सराबोर हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने यहां पर राष्ट्रोदय कार्यक्रम के लिए छह माह पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी।

करीब 650 एकड़ में फैले विशाल परिसर में कार्यक्रम को लेकर दिन-रात काम किया गया। संघ कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें बार कोड के जरिए प्रवेश देने की पहल हुई। वहीं, 200 फुट लंबे, 100 फुट चौड़े एवं 60 फुट ऊंचे मंच की तैयारी के लिए दिल्ली की टीम जुटी। करीब 250 टन लोहे से मेट्रो स्टेशन की तकनीक पर बना सूर्योदय के आकार का मंच अब देश दुनिया के लिए कौतूहल का विषय बन गया है। संघ कार्यकर्ता आज जब मैदान में परेड के लिए खड़े होंगे तो गत वर्ष पुणे में आयाजित कार्यक्रम का रिकार्ड टूट जाएगा। इसके लिए तीन मंच बनाए गए हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


एक मंच पर शारीरिक व्यायाम प्रमुख स्वयंसेवकों को विभिन्न मुद्राओं के लिए निर्देशित करेंगे। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी सदस्य एक साथ एक मुद्रा में खड़े हो जाएंगे। करीब तीन बजे सरसंघचालक मोहन भागवत मैदान में प्रवेश करेंगे। वह एक जीप में सवार होकर मैदान के बीच से बनी सड़क पर होते हुए स्वयंसेवकों की सलामी लेंगे। इसके बाद 3.10 मिनट पर वह मंच पर लौट आएंगे। इसके बाद 101 फुट ऊंचे ध्वजदंड पर झंडा फहराएगा। फिर संघ की प्रार्थना होगी। इसके बाद 12 मिनट तक शारीरिक होगा। जूनागढ़ के पीठाधीश्वर अवधेशानंद व जैन मुनि विहर्ष सागर का दस-दस मिनट का संबोधन होगा। एकल गीत गाया जाएगा।

इसके बाद 35 फुट ऊंचे मंच से संघ प्रमुख मोहन भागवत का बौद्धिक शुरू होगा, जो करीब 50 मिनट तक चलेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अवधेशानंद गिरी करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन में हिन्दू समाज की एकता और वैभवशाली भारत के निर्माण पर फोकस होगा। वह गांव और गरीब पर भी बोल सकते हैं। भारत में गांव में अमीर और गरीब के बीच की दूरी भी समाज में एकता को बाधित करती है। संघ इस पर गंभीर है। इसके अलावा हाल के बरसों में गोवंश को लेकर भी राष्ट्रव्यापी चर्चा हुई है। राष्ट्रवादी चिंतन में गाय अब केंद्र बिंदु में है। माना जा रहा है कि गोवंश पर संघप्रमुख मोहन भागवत विशेष फोकस करेंगे

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles