बैंकॉक से मुंबई लौटी रेखा, एयरपोर्ट पर दिखा अलग अंदाज

संक्षेप:

  • 63 की उम्र में रेखा बिखेर रही है जलवे
  • व्हाइट कलर का कोट और हैरम स्टाइल में आई नजर
  • रेखा ने 20 साल बाद आईफा में दी परफॉर्मेंस

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सबको मात देने वाली एक्ट्रेस रेखा बैंकॉक से मुंबई लौटी है। रेखा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रेखा आइफा अवॉर्ड्स से मुंबई लौटी हैं और वो भी एकदम अनोखे अंदाज में। रेखा का एयरपोर्ट लुक इतना खतरनाक था कि उन्होंने कटरीना, करीना जैसी हीरोइनों को भी फेल कर दिया। इस दौरान रेखा ने व्हाइट कलर का कोट और हैरम स्टाइल पैंट पहनी हुई थी। हाथ में व्हाइट पर्स भी था। इसके अलावा रेखा ने सिर पर व्हाइट कलर का दुपट्टा भी बांधा हुआ था।

रेड लिपस्टिक रेखा के लुक को पूरा कर रही थी। इस लुक से रेखा ने अपनी फिल्म `खून भरी मांग` की याद दिला दी। रेखा पहले भी अपने लुक से फैंस को चौंका चुकी हैं। 63 की उम्र में भी रेखा आजकल की एक्ट्रेस को जबरदस्त टक्कर देती हैं। फिलहाल रेखा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। ब्यूटीज के लिए एयरपोर्ट अब किसी फैशन रैंप से कम नजर नहीं है।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


अब स्पेशल इवेंट्स के अलावा सेलेब्स अब अपने एयरपोर्ट वॉर्डरोब पर भी खासा ध्यान देते नजर आ रहे हैं. क्योंकि इन सेलेब्स को अब अपने पैपराइजी को भी निराश नहीं करना है। रेखा ने करीब 20 साल बाद आईफा के स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी। रेखा स्टेज पर पहुंचते ही 60 नहीं 25 साल की लग रही थीं। उन्होंने सलाम-ए-इश्क गाने पर डांस किया था। फिलहाल रेखा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।