मेरठ: ‘राष्ट्रोदय’ का विरोध, सपा ने भगवा को बताया गुंडई का प्रतीक

संक्षेप:

  • मेरठ में आरएसएस का राष्ट्रोदय कार्यक्रम
  • सपा नेता ने समागम का किया विरोध
  • भगवा को गुंडई का बताया प्रतीक

मेरठ: मेरठ में आरएसएस का राष्ट्रोदय कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें करीब साढ़े तीन लाख स्वयंसेवक शामिल हुए है। इस समागम की तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था में मेरठ प्रशासन के साथ-साथ अन्य जिलों से भी प्रशासन की व्यवस्था की गई है। इस समागम का विरोध करते हुए सपा नेता ने भगवा को गुंडई का प्रतीक बताया। समागम का विरोध करते हुए कहा कि इस समागम में एक भी तिरंगा नहीं फहराया गया है। इस दौरान सपा नेता ने तिरंगा लेकर रैली भी निकाली और हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए। जब प्रशासन को इसकी भनक लगी तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

आपको बता दें कि मेरठ में राष्ट्रोदय समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान लगभग 3.5 लाख लोग मौजूद रहेंगे। इस समागम का विरोध सपा नेता अतुल प्रधान कर रहे हैं। सपा नेता अतुल प्रधान ने आरएसएस के समागम का किया विरोध करते हुए भगवा को गुंडई का प्रतीक बताया और कहा कि हम तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को एकता का संदेश दे रहे हैं। जहां देखिए बीजेपी और आरएसएस के लोग भगवा लेकर घुम रहे हैं, यह गुड़ई का प्रतीक है।

साथ ही कहा कि यहां एक भी लोगों ने तिरंगा नहीं लिया है इसलिए हम लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है। रैली के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ साथ महापुरूषों के नारे लगाए। इा मौके पर समर्थकों ने राष्ट्रगान भी गाया। वहीं पुलिस को जब इस बारे में भनक लगी तो हाथ पैर फूल गए और जल्दी जल्दी में पुलिस ने कुटी पहुंचकर अतुल को वहा से हटाया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


सपा के नेता अतुल प्रधान ने इस समागम का विरोध किया कहा कि एक भी तिरंगा इस समागम में नहीं लगाया गया है। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाल कर कहा कि हम लोग सिर्फ तिरंगे के नीचे ही सुरक्षित रह सकते हैं। रैली के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ साथ महापुरूषों के नारे लगाए। इा मौके पर समर्थकों ने राष्ट्रगान भी गाया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles