राज्यपाल राम नाइक ने पूर्व की अखिलेश सरकार को दिए 51 जबकि योगी सरकार को दिए अंक

संक्षेप:

  • कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल
  • छात्रों को किया संबोधित
  • योगी सरकार को दिए  80 अंक

मेरठ: मेरठ में स्थित सरदार वल्लब भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन गुरूवार को किया गया. इस मौके पर राज्यपाल राम नाइक ने छात्रों को उपाधि बांटी। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में कुल 274 छात्र-छात्राओं को उपाधि बांटी गई। इनमें से छह मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि आनंद कृषि विवि गुजरात के कुलपति प्रोफेसर एनसी पटेल थे। उन्होंने समारोह में उपस्थित छात्रों और अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह विश्व की 40 प्रतिशत आबादी को रोजगार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2050 तक देश की आबादी 1.5 अरब होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में इतने लोगों के रोजगार और उनके खाने की व्यवस्था भी सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी। इसलिए इस समस्या को देखते हुए कम लागत में अधिक पैदावार बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

उन्होंने पश्चिम उप्र में गन्ना खेती की सराहना की और कहा कि पश्चिम का किसान कृषि के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी बहुत कुछ सहन कर रहा है। इसके लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादन किसान सराहना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यहां के किसान गन्ना आधारित विविधीकरण पेट्रोलियम आधारित ईंधन पर निर्भरता को कम कर सकता है। किसान गांव में रोजगार के लिए कृषि आधारित स्टार्टअप के लिए भी अवसर प्रदान करने में सहायक हो सकता है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उन्होंने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य है। इससे पहले कभी गुजरात इसके लिए जाना जाता था। लेकिन आज यह उपलब्धि उप्र के पास है।

राज्यपाल राम नाइक ने अपने उदबोधन में मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनकी मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कुलपतियों को इस विषय में राजभवन से आदेश भी दिए गए हैं।

राज्यपाल ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने पूर्व की अखिलेश सरकार को 51 अंक दिये और योगी सरकार को 80 अंक दिये। उन्होंने कहा कि योगी जी को अभी बीस अंक पाना बाकी है। जिसके लिए वे कोशिश कर रहे हैं।

राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि प्रदेश की योगी जी की सरकार लखनऊ में कैंसर का अस्पताल खोलने वाली है। जब तक सरकारी क्षेत्र में अस्पताल नहीं खुलता तब तक कैंसर के प्राइवेट अस्पतालों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। राज्यपाल हेलिकाॅप्टर से सीधे विवि के मैदान में उतरे। जहां पर उनका स्वागत जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और एसएसपी अखिलेश कुमार ने बुके देकर किया। इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles