मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने खुद मेरठ पहुंचकर किया शेल्‍टर होम का निरीक्षण

संक्षेप:

  • महिला एवं बाल कल्‍याण मंत्री रीता बहुगुणा पहुंची मेरठ
  • लाल कुर्ती क्षेत्र के मह‍िला आश्रय गृह में जाकर किया निरीक्षण
  • इस दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया में पिछले दिनों बालिका गृह में लड़कियों के कथित यौन शोषण की घटना के बाद प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है। इस कड़ी में महिला एवं बाल कल्‍याण मंत्री रीता बहुगुणा ने मेरठ के लाल कुर्ती क्षेत्र के मह‍िला आश्रय गृह में जाकर वहां के हालात देखे और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। आपको बता दें कि देवरिया कांड पर डॉ. रीता ने कहा था क‍ि देवरिया की ज‍िस संस्था को 2010 में मान्यता देकर बाल संरक्षण गृह, बालिका संरक्षण गृह और सुधार गृह का काम द‍िया गया था उस समय बीएसपी और एसपी की सरकारें थीं।

वहीं मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को बाल गृह और महिला संरक्षण गृह का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निरीक्षण के आदेश द‍िए थे। इसके बाद मह‍िला शेल्‍टर होम में संवासिनियों की संख्या, उनकी उपस्थिति, उनके रहने के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा की जानकारी अपर मुख्य सचिव (महिला कल्याण) को भेजी गई थी। प‍िछले द‍िनों मुख्य सचिव और सीएम के आदेश के बाद तमाम जिलों में जिलाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ संवासिनी घरों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश के सभी बालिका गृहों की जांच के निर्देश दिए थे। इसी के तहत गाजीपुर में पुलिस ने एक शेल्‍टर होम में शुक्रवार को छापेमारी की। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह शेल्‍टर होम अवैध रूप से चल रहा था। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिस शेल्‍टर होम में शुक्रवार को छापेमारी की गई, उसमें सिर्फ एक महिला और एक नाबालिग रह रही थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles