संभल में मुंह से 'ठांय ठांय' बोलकर बदमाश को डराने वाले SI को मिलेगा वीरता पुरस्कार

संक्षेप:

  • पुलिसकर्मी द्वारा ठांय ठांय की आवाज निकालने का मामला
  • एसआई को मिलेगा वीरता पुरस्कार
  • यूपी पुलिस ने कहा- दारोगा मनोज ने किया बहादुरी का काम

मेरठ: संभल जिले में बदमाशों से मुठभेड़ के बीच पुलिसकर्मी द्वारा ठांय ठांय की आवाज निकालने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब एसपी संभल यमुना प्रसाद ने विपरीत परिस्थितियों में बदमाशों से मुठभेड़ करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि दरोगा ठांय ठांय की आवाज निकालकर अपने सहकर्मियों को प्रोत्साहित कर रहा था। टीम को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही मुंह से `ठांय ठांय` बोलकर बदमाश को डराने वाले एसआई मनोज को वीरता पुरस्कार मिलेगा। यूपी पुलिस का  कहना है कि दारोगा मनोज बहादुरी का काम किया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल में बीते शुक्रवार को पुलिस एक बदमाश का एनकाउंटर करने गई थी। इस दौरान पिस्तौल नहीं चली तो दरोगा ने मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाशों को डराया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसे लेकर लोगों ने पुलिस का खूब मजाक उड़ाया था।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


जानकारी के मुताबिक, असमोली थाने की पुलिस देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी कार सवार कुछ लोग बैरियर तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने कार्रवाई की तो पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों को ललकारते हुए जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो दारोगाओं की पिस्तौल धोखा दे गईं। कोशिश के बाद भी फायर नहीं हुआ।

हालांकि पुलिस ने एक बदमाश को बाद में पकड़ लिया। आरोपी पर हत्या और लूट के कई मुकदमें दर्ज हैं। लेकिन अन्य बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी से एक तमंचा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही, बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

एसपी संभल यमुना प्रसाद का कहना है कि कॉम्बिंग में पुलिस द्वारा पकड़ लो, घेर लो की आवाज निकाली गई। एक पुलिसकर्मी के हथियार में अचानक दिक्कत हुई, जिसमें दूसरे पुलिसकर्मी द्वारा ठांय ठांय की आवाज निकाली गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। लेकिन इस वीडियो को गलत तरीके से पेश किया है। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles