मुजफ्फनगर कोर्ट की बिल्डिंग पर चढ़ी महिला, बच्चा वापसी की कर रही मांग

संक्षेप:

  • मुजफ्फनगर कोर्ट की बिल्डिंग पर चढ़ी महिला
  • महिला कर रही थी बच्चा वापसी की मांग
  • कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कोर्ट की बिल्डिंग से उतारा

मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर की फैमिली कोर्ट में मंगलवार को एक महिला छत पर पहुंच गई, जहां उसने कूदकर जान देने की धमकी दी। महिला के इस कदम से कोर्ट में कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह पुलिस को बुलाकर महिला को नीचे उतारा गया। नीचे उतरने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। मुजफ्फरनगर में साक्षी नाम की एक महिला कोर्ट में अपने मुकदमे की पैरवी के लिए आई थी। उसका अपनी ससुराल वालों से विवाद चल रहा है।

पीड़ित महिला साक्षाी का कहना है कि वह एक साल से कोर्ट के चक्कर काट रही है, लेकिन अभी तक उसे कोई न्याय नहीं मिला है। हर बार तारीख देकर घर भेज दिया जाता है। अगर उसे उसका बच्चा नहीं  मिला तो वो अपनी जान दे देगी। जिसे देख आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई और महिला को बार बार छत से ना कूदने का अनुरोध करती रही

जानकारी के अनुसार, इस महिला का अपने पति और ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है, जो फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। यह महिला अब अपने ससुराल पक्ष से अपने एक बच्चे को अपने पक्ष में लेना चाह रही है और उसी मांग को मनवाने के लिए आज वह फैमिली कोर्ट पहुंची। परिवार जनों से व ससुराल पक्ष से पहले इस महिला ने बहस की। ससुराल पक्ष के लोगों ने मामला न्यायालय में विचाराधीन की बात कहकर हस्तक्षेप नहीं करनी की बात कही तो महिला बिफर गई।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles