सपा-रालोद के संभावित गठबंधन का चुनाव पर नहीं होगा असर, विकास के आधार पर जीतेगी भाजपा : प्रधान

मेरठ,26 नवंबर(भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि ‘रालोद-सपा’ के संभावित गठबंधन का चुनाव पर कोई असर नहीं होगा।’ उन्होंने इसके साथ ही मेरठ, बागपत और हापुड़ जिले की 14 विधानसभा सीटों पर पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

संवादददाताओं से बातचीत करते हुए प्रधान ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच होने वाले संभावित गठबंधन पर कहा कि उसका असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा।

विकास और गरीबों के कल्याण के आधार पर भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि 2017-2019 और पहले भी गठबंधन हुआ था।

लेकिन, गठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ा था।

प्रधान ने कहा कि इस बार भी सारे गठबंधन पर गरीबों के कल्याण, मजदूरों के हितों का गठबंधन भारी पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गरीबों और मजदूरों के लिए किसानों के लिए सरकार ने काफी काम किया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।