मुरादाबाद में आज भी हो सकती है बारिश, तीन दिन तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री रहेगा कम

संक्षेप:

  • आज भी हो सकती है बारिश
  • मानसून के समय में हुई बढ़ोतरी 
  • मौसमी बीमारियां होने की बढ़ी आशंका

मुरादाबाद। कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों ने सोमवार रात हुई झमाझम बारिश और मंगलवार को छाए बादलों ने राहत दी है। सोमवार रात से मंगलवार तक 19.7 मिली मीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक बादल छाने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

मानसून के समय में हुई बढ़ोतरी 

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि यह मानसून का अंतिम चरण चल रहा है। इस बार मानसून के समय में बढ़ोतरी हुई है। अब मानसून सीजन 25 से 30 सितंबर के बीच तक रहेगा। उससे पहले एक चरण बुधवार को सक्रिय हो रहा है। मुरादाबाद के आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को से शुक्रवार तक कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसकी वजह से अभी तीन दिन तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


मौसमी बीमारियां होने की बढ़ी आशंका  

डॉ. सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो गया है। इससे अभी फसलों पर ज्यादा नुकसान नहीं है, क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर धान की फसल पक चुकी है, लेकिन मानव स्वास्थ्य के यह प्रतिकूल है। एकाएक धूप खिलती है और शाम को मौसम में सिरहन होने लगती है। इसकी वजह से सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles