लखीमपुर खीरी प्रकरण: गुस्साए कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, भाजपा पर लगें कई आरोप

संक्षेप:

  • कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई हाथापाई के विरोध में हुआ प्रदर्शन
  • पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की हुई मांग 

मुरादाबाद। लखीमपुर खीरी प्रकरण और पीड़ित परिवारों से मिलने जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई हाथापाई के विरोध में गुस्साए कांग्रेसियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों से कांग्रेसियों की नोकझोंक भी हुई। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

लखीमपुर की घटना के बाद किसानों की मौत पर दुख जताने जा रहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ पुलिस कर्मियों ने हाथापाई कर बीच रास्ते में ही उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। जिसे लेकर कांग्रेसी भड़क गए। सोमवार दोपहर बाद जिला और महानगर कमेटी के पदाधिकारी प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव अरशद अली गुड्डू की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे।

सरकार लोकतंत्र को दरकिनार कर हिटलर शाही पर उतर आई 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


सरकारी विरोधी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को दरकिनार कर हिटलर शाही पर उतर आई है। नेताओं ने इस हिटलर शाही की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से की। कहा अब इस हिटलर शाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस बीच बैरिकेडिंग को लेकर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने कहा कि किसानों की बर्बर हत्या करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles