बाल-बाल बचा पति, प्रेमी संग महिला ने पति को जान से मारने की नीयत से फेंका छत से...

संक्षेप:

  • महिला का किसी युवक के साथ था प्रेम प्रसंग।
  • पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश।

मुरादाबाद। इस कलयुग में कई तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है। कभी खून, बलात्कार, चोरी-डकैती आदि। ये खबरें तो अब मामूली सी लगती हैं। लेकिन शादी जैसे पवित्र बंधन को भी अब कलंक लगना शुरू हुआ है। यह आजकल का नया ट्रेंड है। ऐसी ही एक अफेयर घटना सामने आई है। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने महिला का चालान कर दिया है।

प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की नीयत से छत से फेंका

भोजपुर थाना क्षेत्र के सेहल निवासी छत्रपाल ने कटघर थाने में आरोपी महिला व एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया है। उसका कहना था कि महिला अपने पति के साथ कटघर क्षेत्र में रहती है। महिला का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर पति ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध के बाद भी महिला ने प्रेमी को घर पर बुला लिया। पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। आरोप है कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की नीयत से छत से फेंक दिया। जिसमें पति घायल हो गया था। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है, जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles