शर्मनाक: चाकू की नोक पर भाभी के साथ किया बलात्कार, पति ने परिवार की बदनामी का हवाला देकर कराया चुप

संक्षेप:

  • भाभी के साथ किया बलात्कार
  • दहेज की खातिर होता था उत्पीड़न
  • पति ने परिवार की बदनामी का हवाला देकर कराया चुप

मुरादाबाद। मां समान भाभी के रिश्ते को देवर ने किया मेला। मैनाठेर थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर देवर ने भाभी के साथ बलात्कार किया। अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। देवर की करतूत की जानकारी पति को दी तो उसने परिवार की बदनामी का हवाला देकर चुप करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर मैनाठेर थाने में सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दहेज की खातिर होता था उत्पीड़न 

पीड़िता मैनाठेर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ समय पूर्व उसकी शादी मैनाठेर थाना क्षेत्र के लालपुर गंगवारी गांव निवासी तहजीब पुत्र हारुन के साथ हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ दिनों तक परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद ससुरालियों ने दहेज की खातिर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जानकारी मायके वालों को दी तो उन्होंने पंचायत के जरिए मसले को निपटाने की कोशिश की। 

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


वहीं, 29 सितंबर को चचेरा देवर आफताब पुत्र मारुफ कमरे में घुस आया। उसने चाकू की नोंक पर शर्मनाक घटना को अंजाम दे डाला। उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस से शिकायत करने पर उसने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूरे मामले की जानकारी पति तहजीब को दी तो उसने परिवार की बदनामी का हवाला देकर शांत करा दिया। परेशान होकर एसएसपी बबलू कुमार से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद ही पति तहजीब, हारुन, मुजीब, हफीज, मशकूर, आसमीन व आफताब के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles