- होम >> मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की एक फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
- न्यूज़
- Saturday | 21st May, 2022

मुजफ्फरनगर, 20 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अवैध रूप से हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आज शाम एक अभियान में अवैध हथियार इकाई से 11 पिस्तौल, 58 बैरल और हथियारों के विभिन्न हिस्से जब्त किए।
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान महताब, ताजबुल, नौशाद और महिला संजीदा के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हथियारों की आपूर्ति में शामिल था।
भाषा रवि कांत देवेंद्र
देवेंद्र
। -->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।