प्रियंका का सरकार पर फिर हमला,कहा- सरकार ने किया बॉर्डर पर बेटों को भेजने वाले किसानों का अपमान

संक्षेप:

  • प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला
  • `दो बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें अहंकार हो गया है`
  • प्रियंका गांधी ने कहा यहां आना मेरा कर्तव्य और धर्म है

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर किसान महासभा में पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा किसान तड़प रहा है, लेकिन सरकार उनके गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान बिजली काटी गई, पानी रोका गया और किसानों को पीटा गया। उन्होंने कहा जो किसान अपने बेटे को देश की सीमा पर रक्षा के लिए भेजता है। उस किसान को अपमानित किया गया। उस किसान को आतंकवादी, देशद्रोह, आंदोलनजीवी और परजीवी कहा गया।

आपको बता दें कि प्रियंका ने यहां साफ साफ पीएम मोदी पर हमला करते हुए बहुत कुछ कहा. उन्होंने कहा कि आज देश में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रियंका ने कहा जिस तरह से इन्होंने अपने दो- तीन मित्रों को पूरा देश बेच दिया है। उसी तरह ये आपके खेतों को भी बेचना चाहते हैं। प्रियंका ने कहा जैसे पुरानी कहानियों में राजा-महाराजा होते थे, ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए हैं।

दो बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें अहंकार हो गया है। उन्होंने कहा सरकार को किसानों का सम्मान करना चाहिए। जिन किसानों ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है, वे उनसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं। किसानों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इन कृषि कानूनों से सरकारी मंडिया बंद हो जाएंगी और बड़े उद्योगपतियों को इसका फायदा होगा। इन नए कानूनों से एमएसपी खत्म होगी। प्रियंका गांधी ने कहा देश में गैस, बिजली और पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


वहीं दिल्ली में महीनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है लेकिन, सरकार ने उनसे बात करना तो दूर बल्कि उनका अपमानित किया गया। किसानों को आंदोलनजीवी तक कहा गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।

प्रियंका यहीं नहीं रुकीं, प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि यहां आना मेरा कर्तव्य और धर्म है। यहां आकर मैं किसी पर एहसान नहीं कर रही हूं। उन्होंने कहा हर नेता को यह एहसास होना चाहिए कि उस पर सबसे बड़ा एहसान जनता करती है। उन्होंने कहा मुझे यह एहसास अच्छी तरह है। प्रियंका ने किसानों से कहा इस समय देश की जो स्थिति है उसे आप मुझसे ज्यादा जानते होंगे। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में 215 किसान शहीद हो गए, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं।

राकेश टिकैत को बातों में शामिल करते हुए कहती हैं- किसान नेता राकेश टिकैत जी की आंखों में आंसू आते हैं तो पीएम मोदी के होंठों पर हंसी आती है। किसानों का मजाक उड़ाते हैं। वहीं प्रियंका ने किसानों से पूछा कि क्या आपकी आय दोगुनी हुई? क्या आपके गन्ने का भुगतान हुआ?

बता दें, बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही किसान महापंचायत में वक्ताओं ने तीन कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व सांसद संजय कपूर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया त्रिनेत्र ने पंचायत में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं पंचायत में रागिनी का भी कार्यक्रम रखा गया है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles