शुकतीर्थ गंगा खादर के गांवों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है

मोरना।

इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

मगर, खेतों में पानी भरा होने से पशुओं का चारा और धान की फसल खराब होने की आंशका बनी हुई है।

इसी को देखते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी व भोपा सीओ राम मोहन शर्मा ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। गांव मजलिसपुर तौफीर के मजरे गांव खेरनगर, महाराज नगर व सिताबपुरी और शुकतीर्थ के गंगा खादर के गांव इंच्छावाला, जिंदावाला, बिहारगढ़ गांव के जंगल, नीला जलालपुर आदि में गंगा का पानी खेतों में भरा हुआ है।

इसके चलते धान और हरे चारे की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

बुधवार को गांव महाराज नगर में सीओ राम मोहन शर्मा और भाजपाइयों ने ग्रामीण राहुल, अरविंद, कमल, विक्की शर्मा, विजयपाल, सोहनवीर, राम सिंह आदि से बाढ़ के पानी की जानकारी की।

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।