मुजफ्फरनगर: भाकियू ने 15 अगस्त पर 'किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाने का लिया निर्णय

संक्षेप:

  • आंदोलनकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाने का निर्णय लिया
  • टिकैत ने किसानों से शांति पूर्वक इस दिवस को मनाने का किया आह्वान 
  • तिरंगा यात्रा निकाल कर सरकार को अपनी शक्ति का एहसास कराएंगे: टिकैत

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर भाकियू और किसान संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन किसान अपने जिले में गांव और तहसीलों में अपने वाहनों से तिरंगा यात्रा निकाल कर सरकार को अपनी शक्ति का एहसास कराएंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से शांति पूर्वक इस दिवस को मनाने का आह्वान किया है।

शांतिपूर्वक प्रभात फेरी निकालने का किया आह्वान

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए शांतिपूर्वक प्रभात फेरी निकालने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को करीब नौ माह पूरे होने वाले हैं। सरकारी हठधर्मी बनी है। इन दिनों के आंदोलन के बावजूद किसान डटे हैं। आप को बता दें कि दिल्ली के बॉर्डर पर करीब नौ माह से आंदोलन कर धरने पर भाकियू और किसान संगठन बैठे हुए हैं। अब लगातार किसानों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजाद देश में यह बड़े दुख की बात है कि आज भी किसानों को आर्थिक आजादी नहीं मिल सकी। किसान अपनी फसल का दाम तय नहीं कर सकता। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


किसान राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर किसान मजदूर संग्राम दिवस मनाएंगे: टिकैत

टिकेत कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है। किसान राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर किसान मजदूर संग्राम दिवस के तहत अपनी यात्रा को निकालकर सरकार को अपनी शक्ति का अहसास कराएंगे। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles