झटका: भाकियू का स्तंभ कहे जाने वाले राजू अहलावत ने भाजपा का थामा दामन

संक्षेप:

  • राजू अहलावत ने भाजपा का थामा दामन 
  • किसान हितों के लिए भाजपा में आया: राजू
  • किसान आंदोलन के बीच इस निर्णय से भाकियू को लगा बड़ा झटका

मुजफ्फरनगर। जिले में भाकियू का स्तंभ कहे जाने वाले राजू अहलावत भाजपा में शामिल हो गए हैं। किसान आंदोलन के बीच उनके निर्णय से भाकियू को बड़ा झटका लगा है। राजू अहलावत सात साल तक संगठन के जिलाध्यक्ष रहे और वर्तमान में सहारनपुर मंडल के महासचिव और उत्तराखंड के प्रभारी थे।

किसान हितों के लिए भाजपा में आया: राजू

भारतीय किसान यूनियन के जिले के मजबूत नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राजू अहलावत भैंसी ने लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी बीच समारोह में बसपा, कांग्रेस, सपा और लोकदल के नेताओं प्रदेश के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। भारतीय किसान यूनियन के सहारनपुर मंडल महासचिव एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी राजू अहलावत ने कहा कि किसान हितों के लिए वह भाजपा में आए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजू अहलावत को पटका पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इससे पहले तहसील सदर अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने भी भाकियू से इस्तीफा दे दिया है। वह भी 15 अक्तूबर को चरथावल में बड़ी पंचायत कर नये संगठन से जुड़ने की घोषणा कर सकते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles