- होम >> मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में बंदरों के हमले में महिला की मौत
- न्यूज़
- Tuesday | 14th September, 2021
मुजफ्फरनगर, 14 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की मंगलवार को मौत हो गयी।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई शिमला नामक महिला को एक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था।
यह हादसा भोपा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले फिरोज़पुर गांव में हुआ था।
महिला के परिजनों के मुताबिक उसे स्वास्थ्य केन्द्र में रैबीज का टीका नहीं लगाया गया था।
महिला की हालत खराब होने के बाद उसे मुजफ्फरनगर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गयी।
भाषा रवि कांत उमाउमा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।