उप्र: यौन शोषण और तस्करी के आरोप में लड़की को गोद लेने वाले माता पिता गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, एक नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक दंपति को गोद ली हुई संतान के यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस साल सितंबर में 17 वर्षीय लड़की एक नहर के पास बेसुध पायी गई थी।

एक गैर सरकारी संगठन ने उसका उपचार कराया और 25 सितंबर को उसे उसके पालक माता पिता के पास भेज दिया।

बाद में शिकायत मिलने पर एनजीओ ने पालक अभिभावक से पूछताछ की और किशोरी को बचाया।

चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि लड़की का यौन शोषण हुआ था।

भोपा थाने की पुलिस ने छह अक्टूबर को लड़की का पालन करने वाले माता पिता के विरुद्ध, भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ कानून (पॉक्सो) के तहत एक मामला दर्ज किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।