Crime News: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

संक्षेप:

  • किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।
  • दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया।
  • घटना 19 मार्च की है। 

 

मुजफ्फरपुर। इस कलयुग में अपराधियों ने अपनी चरम सीमा लांघ दी है। आए दिन रेप की घटना सुनने को मिलती रहती है। रेप, बलात्कार या गैंगरेप ये शब्द अब मामूली से हो गए हैं। कहीं पर यदि किसी महिला के साथ कोई छेड़खानी  या बलात्कार  की घटना घटित होती है, तो अब यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं रही। आरोपी अपनी गंदी मानसिकता और कंजरपन के कारण ऐसी दुर्घटनाओं को अंजाम देता है। एक ऐसी ही घटना मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करके वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। यह घटना 19 मार्च की है। 

हुआ यूं था कि पीड़ित किशोरी होली से एक महीने पूर्व बगल के गांव में रहने वाली अपनी मौसी के घर गई हुई थी। इसी बीच दोपहर दो बजे किशोरी घास काटने के लिए गई हुई थी। इसी क्रम में राजा कुमार, मनीष कुमार, अर्जुन सहनी, यशवंत सहनी और छोटू साह किशोरी को जबरन पकड़कर मक्के के खेत में ले गए। वहां सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा।पीड़िता ने इसी कारण किसी को कुछ नहीं बताया। पिछले हफ्ते जब सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ तो मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। फिर पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन सहनी के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद इसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला थाने की पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है। इसके अलावा कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। डीएसपी ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। बाकियों की तलाश चल रही है। 

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


 

 

 


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.