जरूरी सूचना: कोविड काल में ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, हल्के भोजन के साथ तरल पेय पदार्थ ही खाएं 

संक्षेप:

  •  कोविड काल इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखना है।
  • ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
  • दही के बजाय लिक्विड वाले गुनगुने पेय पदार्थ का सेवन ही वायरस से बचने में सहायक है।

नैनीताल। कोरोनाकाल में कई तरह की ऐसी सावधानियां है जिनका अनुसरण करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। वो कहते हैं न सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। बस हमें इस समय अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखना है। ऐसे खाद पदार्थों का सेवन करना है जिससे किसी भी तरह की हल्की फुल्की बीमारी या तो आए ना, या जल्द से जल्द ठीक होने में मददगार साबित हो। ऐसी ही सावधानियों के बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सीमा मधवार ने कुछ एहतियात बरतने के बारे में बताया है।

घर में पेट के बल सोकर थोड़ा बहुत ऑक्सीजन को कवर किया जा सकता है

सामान्य व्यक्ति को भी कोविड काल में ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। फ्रिज का पानी, दही के बजाय लिक्विड वाले गुनगुने पेय पदार्थ का सेवन ही वायरस से बचने में सहायक है। यह कहना है आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सीमा मधवार का। प्रतिदिन 40 से 45 कॉल रिसीव कर रही डॉ. सीमा को अधिकतर लोग ऑक्सीजन लेवल कम होने, खांसी और स्वाद नहीं आने के सवाल करने के बाद उपचार विधि आदि की जानकारी ले रहे हैं। डॉ. मधवार बताती हैं कि सुबह सात से रात 11 बजे तक फोन आते हैं। लोग ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के उपाय पूछ रहे हैं। त्वरित उपाय घर में पेट के बल सोकर थोड़ा बहुत ऑक्सीजन को कवर किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ लोग खाने में स्वाद नहीं आने की बात कर रहे हैं। अगर साथ में खांसी, बुखार या जुकाम भी हो रहा है तो टेस्ट कराना जरूरी हो जाता है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


सामान्य और कोविड लक्षण के मरीज बरतें सावधानी

  • तली भुनी चीजों का सेवन न करें।
  • सुपाच्य हल्का भोजन लें।
  • मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करें, गर्म पानी पीयें।
  • इम्यूनिटी के लिए गिलोय, अश्वगंधा और आंवले के रस का सेवन करें।
  • स्वस्थ व्यक्ति दिन में दो बार और अन्य तीन बार स्टीम अवश्य लें।
     

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles