Uttarakhand Election 2022 : चुनाव के चलते 72 घंटे तक बंद रहेगी भारत और नेपाल की सीमा
- न्यूज़
- Tuesday | 8th February, 2022

संवाद सूत्र, धारचूला (पिथौरागढ़) : उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारत और नेपाल के बीच 72 घंटे तक आवागमन बंद रहेगा।
12 फरवरी को भारत और नेपाल के बीच की सीमा बंद हो जाएगी,जो 15 फरवरी को पुन: खुलेगी।
सीमांत जिले पिथौरागढ़ और चम्पावत के बीच भारत और नेपाल के बीच प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं।
इसके लिए दो मोटर पुल सहित करीब छह झूला पुल बने हुए हैं।
पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत पिथौरागढ़, धारचूला और डीडीहाट विधानसभा नेपाल सीमा से लगी हुई है।
चम्पावत जिले मे चम्पावत और लोहाघाट विधानसभा नेपाल सीमा से लगी हुई है।
नेपाल और भारत के बीच आवागमन के लिए पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत पैदल पुल बने हुए है।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।