नैनीताल: पृथ्वी की ओर करीब 23 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है एस्टेरोइड, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की इस पर है लगातार नजर

संक्षेप:

  • कुतुब मीनार से तीन गुना बड़े आकार का एक विशाल एस्टेरोइड पृथ्वी की ओर आ रहा है
  • 100 वर्षों में 22 एस्टेरोइड बन सकते हैं पृथ्वी के लिए खतरा
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की है इस पर लगातार नजर

नैनीताल। 25 जुलाई की रात दो बजे  एस्टेरोइड पृथ्वी से लगभग 28 लाख 70 हजार किमी की दूरी से अपोलो नाम की कक्षा से गुजरेगा। कुतुब मीनार से तीन गुना बड़े आकार का यह विशाल एस्टेरोइड (2008 जीओ 20) करीब 23 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा है।  हालांकि इसके पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से लगभग आठ गुना अधिक है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे संभावित खतरनाक की श्रेणी में रखा है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की है इस पर लगातार नजर

बता दें कि पृथ्वी से सात मिलियन किमी तक की दूरी से गुजरने वाले एस्टेरोइड इस श्रेणी में रखे जाते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस पर लगातार नजर रखे हुए है। यह एस्टेरोइड 220 मीटर चौड़ा है जो कुतुब मीनार से तीन गुने बड़े आकार का है।

ये भी पढ़े : Android के लिए 4raBet ऐप डाउनलोड करें


100 वर्षों में 22 एस्टेरोइड बन सकते हैं पृथ्वी के लिए खतरा

एस्टेरोइड आम तौर पर बृहस्पति ग्रह की कक्षा में पाए जाते हैं। कुछ एस्टेरोइड दूसरे ग्रहों की कक्षा में भी घूमते पाए गए हैं और इसी ग्रह के साथ साथ सूरज की भी परिक्रमा करते रहते हैं। वैज्ञानिकों के पास अब तक लगभग दस लाख एस्टेरोइड की जानकारी है। इनमें से 22 अगले सौ वर्षों में पृथ्वी के लिए खतरा भी बन सकते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles