नैनीताल: लंबे समय से हो रही पानी की किल्लत, अब जलसंस्थान पर लोग कर रहे प्रदर्शन

संक्षेप:

  • पेयजल के लिए जलसंस्थान में प्रदर्शन
  • तल्ली हल्द्वानी वार्ड 58 के लोगों को परेशानी
  • जलसंस्थान के ईई दफ्तर में धरना-प्रदर्शन किया

नैनीताल। तल्ली हल्द्वानी वार्ड 58 के लोगों ने लंबे समय से पेयजल किल्लत से परेशान हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं हुआ. ऐसे में अब मंगलवार को पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में जलसंस्थान के ईई दफ्तर में धरना-प्रदर्शन किया।
 
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तल्ली हल्द्वानी के दुर्गा विहार, सुयाल कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल का संकट है। शिकायत पर विभाग टैंकर भेज देता है, लेकिन लोगों की समस्या का अब तक समाधान नहीं किया गया है। मनोज जोशी के जलसंस्थान के अधिकारियों ने नोकझोंक भी हुई।

उन्होंने शीघ्र व्यवस्था नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ईई संजय श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हरीश पांडे, हरुली देवी, अशोक प्रजापति, राममूर्ति लाल, जगन्नाथ, कुनाल, ममता, कमलेश प्रजापति, दीपा पांडे, भगवती देवी, दिनेश गुरुरानी, रेखा गुरुरानी, आशीष तिवारी, रेखा कांडपाल, प्रतीक नौलिया, शिवम बिष्ट आदि थे।
 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles