कल से शुरू हो रही प्रभातफेरियां, 19 नवंबर को सजेगा धार्मिक दीवान और होगा लंगर

संक्षेप:

  • कल से शुरू हो रही प्रभातफेरियां
  • श्रीगुरु सिंह सभा से निकलेगी प्रभातफेरी
  • 19 नवंबर को सजेगा धार्मिक दीवान और होगा लंगर 

हल्द्वानी। गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव 19 नवंबर को श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 13 नवंबर से प्रभातफेरियों से शुरू हो जाएंगी। प्रभात फेरियां 18 नवंबर तक अलग-अलग गुरुद्वारों तक जाएंगी।

श्रीगुरु सिंह सभा से निकलेगी प्रभातफेरी

श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंह और महामंत्री जगजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि पहले दिन प्रभातफेरी श्रीगुरु सिंह सभा से गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब गौजाजाली तक निकलेगी। 14 नवंबर को श्री गुरु हरिकृशन साहिब, रामपुर रोड तक, 15 को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब राजेंद्र नगर, 16 को गुरुद्वारा चार साहिबजादे, कालाढूंगी रोड, 17 को गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा, नैनीताल रोड और 18 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी तक निकलेगी। 17 नवंबर को सुबह अखंत पाठ की शुरूआत होगी और 19 नवंबर को सुबह अखंड पाठ का समापन होगा। 19 नवंबर को रामलीला मैदान में धार्मिक दीवान सजेगा और लंगर का आयोजन होगा। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


गुरमत समागम भी होगा

गुरमत समागम 18 नवंबर को शाम सात बजे से रात 10 बजे तक और 19 नवंबर को शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें हुजूरी रागी तख्त केसगढ़ साहिब से शमनदीप सिंह, देहरादून से कथावाचक बलविंदर सिंह और हुजूरी रागी गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा हल्द्वानी नाजर सिंह संगत को निहाल करेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles