टोक्यो ओलंपिक 2021: इस शहर की बेटी ने तैयार किए भारतीय खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक परिधान

संक्षेप:

  • हल्द्वानी की इदित्री गोयल ने तैयार किया परिधान
  • संस्कृति, परंपरा और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए परिधानों को किया गया डिजाइन
  • भारतीय ओलंपिक संघ को डिजाइनरों की थी तलाश

नैनीताल/हल्द्वानी। जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों के महाकुभ ओलिंपिक का बिगुल बज चुका है। खेल मंगलवार से ही शुरू हो चुके हैैं। एक तरफ जहां भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में अपने देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं, वहीं हल्द्वानी शहर की बेटी के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल के परिधानों के डिजाइन हल्द्वानी की इदित्री गोयल ने तैयार किए हैं। वह भारतीय ओलंपिक संघ की उत्तराखंड से एकमात्र फैशन डिजायन कंसलटेंट हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ को डिजाइनरों की थी तलाश 

दरअसल, इदित्री जब उन्हें पता चला कि ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को डिजाइनरों की तलाश है तो उन्होंने भी आवेदन कर दिया। उनके प्रोफाइल को देखते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ने उनके आवदेन को स्वीकार कर लिया और उन्हें डिजाइन कंसलटेंट बनाया। 

ये भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 26 फरवरी से होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन


संस्कृति, परंपरा और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए परिधानों को किया गया डिजाइन

इदित्री ने बताया कि नियम कड़े थे और ओलंपिक संघ की तय गाइडलाइन के अनुसार ही डिजाइन प्रस्तुत करने थे, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। तीन से चार महीने में काफी डिजाइन बनाए, उसमें एक डियाइन संघ को पसंद आ गया। भारत की संस्कृति, परंपरा और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए परिधानों को डिजाइन किया गया था। उनके लिए यह पल दुनिया जीतने जैसा रहा। वह बताती हैं कि यह सब टीम वर्क था जो भारतीय ओलंपिक संघ की मदद से हुआ।

मां की प्रेरणा और परिवार का मिला सहयोग

इदित्री मां आरती को अपनी प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहती हैं कि जब परिवार से सपोर्ट मिलता है तो हौसला बढ़ता है। उनके इस हौसले और उपलब्धि के पीछे उनकी मां का विशेष योगदान रहा है। इदित्री की मां आरती ने बताया कि आज वह गर्व महसूस करती हैं। बेटी ने लक्ष्य तय कर रखा था और उसमें वह कामयाब हुई। पिता वीरेंद्र गोयल ने बताया कि उनकी बेटी कुछ अलग करेगी यह तो पता ही था, इतनी बड़ी उपलब्धि की जानकारी उन्हें दो दिन पहले मिली

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles