बॉलीवुड रैपिंग को टक्कर देने आया ये भोजपुरी रैपर, Youtube पर धूम मचा रहा ये गाना

संक्षेप:

  • पंजाबी रैपिंग की बात करें तो हनी सिंह,रफ्तार और ऐसे बहुत से रैपर स्टार हैं
  • यह भोजपुरिया रैपर बादशाह-हनी सिंह से कम नहीं है
  • सिर्फ पंजाबी ही नहीं अब भोजपुरी रैपिंग सॉन्ग भी लोगों को काफी पसंद कर रहे

रैपिंग का दौर है और हर कोई रैपिंग सॉन्ग सुनने का शोकिन हो गया है। पंजाबी रैपिंग की बात करें तो हनी सिंह,रफ्तार और ऐसे बहुत से रैपर स्टार हैं जिनके गाने काफी हिट और सुपरहिट हो रहे हैं। लेकिन सिर्फ पंजाबी ही नहीं अब भोजपुरी रैपिंग सॉन्ग भी लोगों को काफी पसंद कर रहे हैं। अब नए बदलाव के साथ भोजपुरी में भी एक रैपर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह भोजपुरिया रैपर बादशाह-हनी सिंह से कम नहीं है। शानदार बॉडी, चश्मा और गले में चेन डालकर भोजपुरी भाषा में लग्जरी गाड़ी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहा है।

ये है वो सॉन्ग- https://www.youtube.com/watch?v=C9206qHFA7g

दरअसल एमी कांग नाम के रैपर का गाना `प्यार करे कार में...` जो टाइटल `लव चांस` है, यूट्यूब के वेव म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। बता दें कि भोजपुरी में गानों की रैपिंग का ट्रेंड काफी नया है और यह लोगों को काफी हद तक पसंद भी आ रहा है. `लव चान्स` एल्बम की गाने की लिरिक्स संतोष पुरी ने लिखी और इस गाने का डायरेक्टर मनिंदर और साहिल ने किया है। एमी के इस गाने में उनके गोल्डन हेयर और येलो चश्मा काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एमी टैटू के भी शौकीन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने दाहिने हाथ के बाजू में टैटू बनवाया हुआ है। गोल्डन रंग के बाल को एमी ने चोटी कर रखी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह भले ही भोजपुरिया स्टाइल में गाने गा रहे हैं, लेकिन उनकी स्टाइल बॉलीवुड रैपर को टक्कर देती नजर आ रही है। इतना ही नहीं लोगों को ये नया भोजपुरी रैप सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। इसमें कोई दोहराय नहीं कि लोग आज भोजपुरी गानों के दिवाने हो गए हैं और ऊपर से इसपर रैपिंग का तड़का एक नया टेस्ट लेकर आया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles