नोएडाः डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध प्रदर्शन करने वाले 17 लोगों हुई जेल
- Shailendra
- Saturday | 30th June, 2018
- local
- डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध प्रदर्शन करने वाले 17 लोगों हुई जेल
- नोएडा के सेक्टर-145 के पास बन रहा था डंपिंग ग्राउंड
- स्थानीय निवासियों ने किया था विरोध प्रदर्शन
नोएडाः डंपिंग ग्राउंड के विरोध में गुरुवार को सेक्टर-145 के पास हुए प्रदर्शन के दौरान पकड़े गए कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रघुराज सिंह समेत 23 लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अधिकारियों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और 7 क्रिमिनल ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां रघुराज सिंह समेत 6 लोगों को जमानत दे दी गई, जबकि अन्य को जेल भेज दिया गया। वहीं, कांग्रेस ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप है कि रात में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ मारपीट भी की थी।
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया था। सूरजपुर पुलिस ने 23 लोगों पर 13 विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार, कई दिनों से नोएडा में कूड़ा पड़ा होने के कारण बीमारियां फैलने की आशंका थी। नोएडा के सेक्टर 145 में मुबारकपुर की जमीन को अथॉरिटी ने अधिग्रहित किया हुआ है।
ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी
यहां आबादी नहीं है। इस स्थान पर कूड़ा डाला जाना था। इसी दौरान करीब 80 लोगों ने यहां पहुंच कर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर काम रुकवा दिया। इसके बाद पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
गिरफ्तार लोगों में कांग्रेस के नोएडा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रघुराज सिंह समेत 6 लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। सूरजपुर कोतवाली के एसएचओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि सभी आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां रघुराज सिंह समेत 6 लोगों को शर्तों के साथ जमानत मिल गई। रघुराज सिंह के खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दी गई है। 17 लोगों को जेल भेज दिया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।