सात साल बाद कोर्ट ने संगीत सोम को किया दोषी करार, लगाया 800 रुपये का जुर्माना

संक्षेप:

  • सात साल बाद कोर्ट ने संगीत सोम को किया दोषी करार।
  • भारतीय जनता पार्टी का पूर्व विधायक है संगीत सोम।
  • संगीत सोग पर लगा है भड़काऊ भाषण देने का आरोप।

नोएडा. साल 2015 में गौतमबुद्धनगर जिले के बिसहाड़ा गांव में इकलाख की हत्या के बाद धारा 144 का उल्लंघन करने पर सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम को अदालत ने दोषी करार दिया। गौतम बुद्ध नगर एसीजेएम कोर्ट ने संगीत सोम पर 800 रुपये का जुर्माना लगाया है।

संगीत सोग पर लगा भड़काऊ भाषण देने का आरोप

संगीत सोम पर भड़काऊ भाषण देने का भी आरोप लगा था। 28 सितंबर 2015 को बिसहाड़ा गांव में संरक्षित पशु को मारने की सूचना पर जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान इकलाख की हत्या कर दी गई थी। यह मामला देश भर में चर्चित रहा था।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


पुलिस अधिकारियों ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस

इस घटना के बाद भाजपा नेता संगीत सोम समेत 30 लोगों पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। वहीं संगीत सोम पर भड़काऊ भाषण देने का भी आरोप था। धारा 144 का उल्लंघन कर पंचायत करने पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

कोर्ट ने संगीत सोम पर लगाया 800 रुपये का जुर्माना

अधिवक्ता नईम सैफी ने बताया कि एसीजेएम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई कोर्ट ने संगीत सोम को आईपीसी की धारा 188 में दोषी मानते हुए 800 रुपये का जुर्माना लगाया है। अन्य लोगों के संबंध में कोर्ट के आदेश की प्रति मिलने के बाद जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल इकलाख की हत्या का मामला गौतम बुध नगर जिला न्यायालय में विचाराधीन है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles