UP Election 2022: उन्नाव हत्याकांड ने उजागर कर दिया सपा का असली चेहरा- अनुराग ठाकुर

संक्षेप:

  • अनुराग ठाकुर ने उन्नाव हत्याकांड की निंदा करते हुए सपा पर किया हमला।
  • कहा- प्रदेश की एक बेटी की हत्या में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम भी सामने आ रहा है।
  • इस मामले ने जनता के सामने सपा का असली चेहरा ला दिया।

नोएडा- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्नाव हत्याकांड की निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक बेटी की हत्या में समाजवादी पार्टी के नेता का नाम भी सामने आ रहा है। इस मामले ने जनता के सामने सपा का असली चेहरा ला दिया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मामले में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

अनुराग ठाकुर ने कहा, `यह एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसमें सपा नेता की संलिप्तता समाजवादी पार्टी का असली चेहरा दिखाती है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जो न्याय करती है।`

`पांच वर्षों में गुंडाराज मुक्त करने में भाजपा सरकार सफल`
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में महिलाओं, बेटियों, बहुओं सभी को सुरक्षा मिले। साथ ही व्यापारियों को लूट-छिनैती की समस्या से मुक्ति मिले। यही कारण है कि पिछले पांच वर्षों में यूपी को गुंडाराज-माफियाराज से मुक्त करने का भाजपा सरकार ने सफल प्रयास किया है और पार्टी मजबूती के साथ इसे आगे बढ़ाएगी।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


बता दें, उन्नाव में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला है। युवती दो महीने से अधिक समय से लापता थी। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री फतेहबहादुर सिंह के बेटे पर लगाया है। इस मामले में पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही बरते जाने की भी जांच की जा रही है।

अखिलेश यादव ने मामले की जांच में देरी के लिए पुलिस-प्रशासन को घेरा
उधर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्नाव मामले में जांच में कथित रूप से देरी के लिए पुलिस और प्रशासन को घेरा है। अखिलेश यादव ने कहा, `जिस व्यक्ति को वे (भाजपा) सपा से संबंधित बता रहे हैं, उसकी मृत्यु 4 साल पहले हो चुकी है। पुलिस को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने मामले पर कार्रवाई करने में दो महीने का समय क्यों लगाया। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और उनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।`

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles