न लें रिस्क ! आपका शरीर हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले देगा ये संकेत

संक्षेप:

  • शरीर दिल के दौरे से पहले आपको लगातार संकेत देता है
  • अगर आप उसे समझ नहीं पा रहे हैं या अनदेखा कर रहे हैं तो आप रिस्क ले रहे हैं
  •  90 मिलियन से भी ज़्यादा अमेरिकी लोग किसी ना किसी प्रकार की दिल की बिमारी से पीड़ित हैं

लापरवाही के कारण आप किसी भी बिमारी का शिकार हो सकते हैं। लेकिन समय रहते आप किसी भी गंभीर बिमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। बस आपको किसी भी बिमारी के लक्षणों को समझना होगा। जिससे आप इससे आराम से बच सकते हैं।

कई बार हमें पता भी नहीं लग पाता कि हमें कौन सी बीमारी हो गई है जब तक कि हमें इसके लक्षण नहीं दिखने लग जाते हैं। किसी भी रोग से लड़ने का सबसे सही तरीका है उसे होने ही नहीं देना। कुछ रोग वंशानुगत होते हैं और आसानी से नियंत्रण में नहीं आते पर कुछ ऐसी बिमारियां हैं जिनके बारे में हमें पता लग सकता है और इसके लिए हमें थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपका शरीर दिल के दौरे से पहले आपको लगातार संकेत देता है। आपको उसे समझना पड़ेगा। अगर आप उसे समझ नहीं पा रहे हैं या अनदेखा कर रहे हैं तो आप रिस्क ले रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 90 मिलियन से भी ज़्यादा अमेरिकी लोग किसी ना किसी प्रकार की दिल की बिमारी से पीड़ित हैं। अगर आपका दिल ही सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो दूसरे अंगों में गड़बड़ी आना शुरू हो जायेगी। आपका शरीर दिल के दौरे से एक महीने पहले से ही आपको कई संकेत देता है। उन संकेतों पर ध्यान दें और उन्हें अनदेखा ना करें। आपको कई बार छाती पर दबाव महसूस होगा, इसे एनजाइना भी कहते हैं।

जब आपके दिल को ज़्यादा ऑक्सीजन वाला खून नहीं मिलता, छाती में दर्द उत्पन्न हो सकता है। कई लोग इसे अपच का कारण मानते हैं, पर अगर यह दबाव लगातार बना रहता है तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। अगर आपको कमज़ोरी लग रही है, जबड़े में दर्द हो रहा है, काफी पसीना आता है या उल्टी सी लगती है तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपकी धमनियां संकीर्ण हो रही हैं और पूरे शरीर में रक्त सही तरह से नहीं पहुंच पा रहा है।

ये भी पढ़े : Senior Citizen Health: बुढ़ापे में बनी रहती है इन बीमारियों का खतरा, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान


दिल के अलावा रक्त प्रवाह में कमी होने से जो दूसरा अंग सबसे ज़्यादा प्रभावित होता हैं और वो है फेफड़ा। फेफड़े में खून की कमी से आपको सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप सही तरीके से सांस नहीं लेते हैं तो आपके दिमाग में कम ऑक्सीजन पहुंचता है। इससे भी सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। अगर बिना किसी कारण के आपको हर वक़्त थकावट महसूस होती है तो आपके दिल में रक्त का प्रवाह कम हो रहा होगा। ऐसा धमनियों में प्लाक बनने से भी होता है। अगर आपको दिल का दौरा पड़ने वाला होता है तो आपको फ्लू जैसे लक्षण भी दिखते हैं। ऐसे ही कुछ लक्षण हैं- थकावट, छाती में दर्द और बुखार। यह 2 से 10 दिनों तक रह सकता है। दिल का दौरा पड़ने का सबसे अहम लक्षण है नींद की कमी। कई लोग जो अनिद्रा के शिकार होते हैं वह डिप्रेशन और घबराहट से भी गुज़रते हैं। घबराहट से उच्च रक्तचाप होता है जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है। शोध से पता चलता है कि डिप्रेशन और दिल के दौरे में सीधा सम्बन्ध है।

तो अगर आप इन सभी लक्षणों को समझ पाते हैं और ये भी लक्षण आपके शरीर में दिखते हैं तो आप बिना समय गवाए डॉक्टर के पास जाएं और इस बात पर सलाह करें।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles