प्रियंका गांधी ने यूपी के 50 कांग्रेसी नेताओं को किया फोन, कहा- आपका चुनावी टिकट कन्फर्म, तैयारी में लग जाए

संक्षेप:

  • कांग्रेस पार्टी ने शुरू की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 50 नेताओं को किया फोन
  • फोन कर उनका विधानसभा चुनाव का टिकट किया कन्फर्म

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयरियां तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने जीत के लिए सभी समीकरण लगाने में जुटी हुई है। यूपी में पिछले तीन दशक से सत्ता से बाहर रही भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में अपने सियासी वनवास को खत्म करने के लिए प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। जानकारी मिली है कि कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश के 50 कांग्रेसी नेताओं को खुद फोन करके उनका टिकट कन्फर्म किया है। इतना ही नहीं कांग्रेस महासचिव ने इन सभी उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने को भी कहा है।

कांग्रेस पार्टी ने अगस्त तक 200 प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करने का टारगेट रखा है। जिसकी शुरूआत प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर दी है। प्रियंका गांधी ने फोन पर 50 कांग्रेस नेताओं को कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आपका टिकट कांग्रेस पार्टी कन्फर्म करती है। आप चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दे। प्रियंका गांधी ने सभी नेताओं को कहा है कि आप अपना पूरा ध्यान अपने क्षेत्र की जनता में लगाए। उनके सुख-दुख में हिस्सा ले। उनकी हर संभव मदद करें, और उन्हें मौजूदा योगी सरकार की कमियां बताए।

 कयास यही लगाए जा रहे हैं कि अगस्त तक कांग्रेस महासचिव और यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 200 उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर ली जाएगी। कांग्रेस अपने नेताओं के अलावा मजबूत निर्दलीय नेताओं की भी लिस्ट तैयार कर रही है। यूपी में कांग्रेस ने जिस गति से तैयारियां करनी शुरू कर दी है उसे देखते हुए अब देखना दिलचस्प होगा की क्या प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी यूपी में अपना तीन दशक से चले आ रहे वनवास को खत्म कर पाती है या नही?

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles